Wednesday, April 23, 2025

भाजपा नेता के भाई ने किया अनाथ किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने पीड़िता को छोड़ा अनाथालय

मेरठ। मेरठ में भाजपा नेता के भाई ने एक अनाथ किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर। दुष्कर्म पीड़िता को अनाथालय में छोड़ दिया है। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना के 56 दिन बीतने के बावजूद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उसके घर पर दबिश तक नहीं दी है।

आरोपी भाजपा नेता का भाई है। नामजद आरोपी का कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट तक जारी है। अधिकारी भी दुष्कर्म पीड़िता के बयानों में विरोधाभास बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

22 जनवरी, 2022 को मेडिकल थाने में योगेंद्र चौहान निवासी जागृति विहार के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। योगेंद्र के भाई भाजपा नेता कौशल चौहान हैं। उनकी पत्नी रजपुरा ब्लाॅक प्रमुख हैं। पीड़ित बच्ची मूल रूप से बिहार की निवासी है।

[irp cats=”24”]

बच्ची के माता-पिता योगेंद्र के यहां मजदूरी करते थे। करीब 10 साल पहले पीड़िता किशोरी और उसकी छोटी बहन को पिता, मां के साथ छोड़कर चला गया था। बाद में मां की हादसे में मौत हो गई। योगेंद्र चौहान ने हमदर्द बन दोनों बच्चियों की परवरिश की। आरोप है कि एक बच्ची को दोस्त के घर छोड़ दिया और बड़ी बच्ची को अपने घर रखा। बच्ची का आरोप है कि योेगेंद्र उसके साथ दुष्कर्म करता था। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

कोर्ट में बच्ची के बयान तक दर्ज हो गए। पुलिस की जांच में भी बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई और कोर्ट से आरोपी का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि अभी विवेचना चल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय