Saturday, May 18, 2024

स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा दावा, बोले- निकाय चुनाव ने दिया संकेत, 2024 में सभी विपक्षी पार्टियों का होगा सफाया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

झांसी। सर्किट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह ने बड़ा दावा किया। मंगलवार को उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार शानदार काम कर रही है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। समाजवादी पार्टी की निकाय चुनाव में कड़ी पराजय इस बात का संकेत है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उप्र में भाजपा को सम्पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है।

उन्होंने पत्रकारों से झांसी के सर्किट हाउस में वार्ता करते हुए बताया कि वे यहां पर समीक्षा बैठक के लिए आए थे। ‘हर घर नल से जल’ योजना की समीक्षा की है। साथ ही अधिकारियों से वार्ता की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने स्वीकारा कि बुन्देलखण्ड में कार्यदायी संस्था की शिथिलता के चलते काम में देरी हुई है। इसके चलते महज एक करोड़ महिलाओं को ही पानी मिल सका है।

उन्होंने महानगर में पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने 2024 में भाजपा की फिर से सरकार बनने का दावा किया। हालांकि झांसी में दो विधायकों के बीच चल रहे आपसी झगड़े की बात पर उन्होंने चुप्पी साध ली। कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाले जल शक्ति मंत्री कई मामलों में चुप दिखे। उनके साथ एमएलसी रमा निरंजन भी उपस्थित रही।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय