Friday, September 20, 2024

मेरठ में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना लोहिया नगर पुलिस ने मुठभेड़ में दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना लोहियानगर पर पाक्सो अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगी हुई थी। आज थाना लोहियानगर पुलिस जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग कर रही थी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मुखबिर के द्वारा सूचना दी गयी कि दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त ततीना की तरफ से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ततीना जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जाने लगी। चेकिंग के दौरान स्पलेंडर बाईक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। बाईक सवार व्यक्ति रूका नहीं और खेतों की तरफ भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त तालिब पुत्र कासिम निवासी जमनानगर थाना लोहियानगर मेरठ, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय