Friday, April 25, 2025

मेरठ के किठाैर क्षेत्र में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई के पास रात तेंदुआ जैसा जानवर और उसके शावक दिखने से क्षेत्र में डर व्याप्त हो गया। तेंदुए जैसा जानवर व उसके शावकों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि तेंदुए ने एक राहगीर को झपट्टा भी मारा है।

 

तेंदुआ जैसे जानवर का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना था कि तेंदुआ वन क्षेत्र से आबादी में पहुंच गया है और तेंदुए के साथ उसके शावक भी हैं।

[irp cats=”24”]

 

वायरल वीडियो ललियाना-छुछाई मार्ग पर नहर पुल के आसपास का बताया जा रहा है। लोगो का कहना है कि इससे पहले भी कई बार क्षेत्र में तेंदुए देखे गए हैं। खादर क्षेत्र होने के कारण तेंदुए जंगल में रहते हैं। वनकर्मी तेंदुए व वीडियो की पड़ताल में जुटे हैं। हालांकि थाना पुलिस ने ऐसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय