Sunday, April 27, 2025

सहारनपुर नगर में जाम की वजह बनीं ई-रिक्शाओं की संख्या को नियंत्रित किया जाएगा- सिद्धार्थ वर्मा

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर नगर को जाम की स्थिति से निजात दिलाने के निर्देशों के तहत यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग सक्रिय हो गए हैं। इसी के तहत नगर में भारी संख्या में संचालित ई-रिक्शाओं का सर्वे कराया गया। जिसमें 10 हजार के करीब ई-रिक्शाएं पाई गईं। उनके लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा 12 मार्ग तय किए गए। प्रत्येक मार्ग पर 200 ई-रिक्शाएं चलेंगी।

 

 

[irp cats=”24”]

एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त ई-रिक्शाओं को संचालन से बाहर किया जाएगा। जांच में यह भी पाया गया है कि बड़ी संख्या में ई-रिक्शाओं की ना तो फिटनेस ठीक है और ना उनके मालिकों के पास पूरे दस्तावेज ही हैं। ऐसे रिक्शाओं को शहर से बाहर किया जाएगा। उससे सहारनपुर नगर को जाम की स्थिति से मुक्ति मिलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय