Friday, September 20, 2024

ग्रेटर नोएडा में पीएम व सीएम का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक्सपोर्ट  में आयोजित तीन दिवसीय सेमीकाॅन इंडिया 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घेराव करने की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक नजरबंद कर दिया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के बिसरख स्थित आवास पर नजरबंद हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के समक्ष काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।

 

जानकारी के अनुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिले में आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घेराव करने के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट की तरफ कूच करने का प्रयास किया। जिसे पुलिस प्रशासन ने विफल कर दिया।

 

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता सवेरे से ही बिसरख स्थित आवास पर जुटना शुरू हुए। इसकी पूर्व सूचना स्थानीय अभिसूचना इकाई को इस आशय के साथ उपलब्ध करवा दी गयी थी कि स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के क्रम में जिला कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलवा दिया जायेगा व बात सुनी जाएगी।

 

 

बिसरख गांव से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कूच करते समय पुलिस प्रशासन ने सभी कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक नजरबंद कर दिया व अपने स्तर पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि घर पर नजरबंदी के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के समक्ष काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।  जिलाध्यक्ष ने न सिर्फ इसे वादा खिलाफी बताया बल्कि लोकतंत्र में विरोध के अपने अधिकार का अतिक्रमण करार दिया। दीपक भाटी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि स्थानीय किसानों का शोषण जिले के तीनों प्राधिकरणों में पदस्थ अधिकारी लम्बे समय से करते आ रहे हैं। आबादी निस्तारण, लीज बैक, विकसित प्लाट अभी तक किसानों को नहीं मिले हैं। डूब क्षेत्र में लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे  हैं। स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए औद्योगिक हब होने के बावजूद रोजगार की कोई नीति नहीं है। जिले में विशेषकर प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार चरम पर है।

 

 

उक्त बातें सुनने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को भरोसा दिलाया कि आने वाले सप्ताह में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता जिलाधिकारी समेत जिले के तीनों प्राधिकरणों के उच्चधिकारियों से कराई जाएगी। इस दौरान किसान कांग्रेस के जिला चेयरमैन गौतम अवाना, जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा, सतीश शर्मा, रिजवान चौधरी, धर्मसिंह बाल्मीकि, देवेश चौधरी, कल्पना सिंह, अरुण भाटी, गौतम सिंह, नितीश चौधरी, किशन शर्मा, चरण सिंह भाटी, सूबेदार सतपाल फौजी, अवनीत बैसोया, सुबोध भट्ट, रमेश बाल्मीकि, अरविन्द रेक्सवाल, मोहित भाटी, केके भाटी, अमित भाटी, सचिन भाटी, रुपेश भाटी, कमल भाटी, उपेंद्र भाटी, मुनेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता नजरबंद रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय