Friday, April 18, 2025

मुजफ्फरनगर: जाट कालोनी में नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले शादाब को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार में मनचलों को दबोचने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों ने सादी वर्दी में चैकिंग अभियान चलाया, लेकिन फिर मनचले छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

 

 

जाट कालोनी में तीन दिन पूर्व नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले शादाब को सिविल लाइन पुलिस व एसओजी टीम ने आज दबोच लिया और चालान कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले जाट कालोनी में एक नाबालिग लड़की के साथ एक मनचले युवक ने दिनदहाड़े छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया, जब तक लड़की ने शोर मचाया, तब तक मनचला वहां से भाग गया।

 

इस मामले पीडिता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की, इस मामले को एसएसपी अभिषेक सिंह ने बेहद गंभीरता से लिया और मनचले की गिरफ्तारी को लेकर एस ओ जी व सिविल लाइन पुलिस की एक टीम गठित की।

 

 

पुलिस व एस ओ जी की टीम ने भागदौड़ करके सूजडू निवासी शादाब उर्फ सोनू को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने कागजी कार्यवाही के बाद छेड़छाड़ करने वाले शादाब को जेल भेज दिया है।

 

इस संबंध में सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेडछाड करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  साप्ताहिक राशिफल- 14 से 20 अप्रैल 2025 तक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय