Friday, September 20, 2024

लोनी विधायक की जूस विक्रेताओं को चेतावनी, कहा- दो दिन में लाइसेंस बनवाओ नहीं तो जूस बेचने दिल्ली जाओ

गाजियाबाद। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी के जूस विक्रेताओं को कहा है कि या तो दो दिन के अंदर लाइसेंस बनवा लें या फिर यहां से दुकान बंद करके दिल्ली चले जाए। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने जूस की दुकानों पर जाकर कहा, जानकारी मिली है कि कई लोग मानव मूत्र मिलाकर जूस बेच रहे हैं। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विधायक ने बताया कि वह डीएलएफ और राम पार्क काॅलोनी में जूस की दुकानों पर गए थे। चार जूस विक्रेताओं से लाइसेंस के बारे में जानकारी की। उनसे कहा कि बिना लाइसेंस के जूस नहीं बेचने दिया जाएगा। जिनके पास लाइसेंस नहीं है, वे दिल्ली के सीलमपुर या मुस्तफाबाद चले जाएं, वहां जाकर जूस बेचें। लोनी में गरीब लोग रहते हैं, कोई जूस नहीं पीता है।

 

उन्होंने कहा, लोनी की इंद्रापुरी काॅलोनी में 13 सितंबर को एक जूस विक्रेता आमिर पकड़ा गया। वह जूस में मूत्र मिलाकर बेचता था। यह बहुत ही घृणित मामला है। इससे लोनी का नाम बदनाम हुआ है। किसी और को ऐसा घृणित काम नहीं करने दिया जाएगा। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा नजर आया था। 14 सितंबर को लोगों ने जूस की तीन दुकानें बंद करा दी थीं।

 

विधायक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोनी के सभी जूस विक्रेताओं के लाइसेंस चेक किए जाएं। बगैर लाइसेंस जूस बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। जो लोग दुकान में गंदगी रखते हैं, उन्हें भी नहीं बख्शा जाए। जो दुकानदार जूस में मूत्र मिलाकर बेचते हुए पकड़ा गया, उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय