Saturday, September 21, 2024

गाज़ियाबाद में मौलवी गिरफ्तार, सिविल इंजीनियर से ऐंठे लाखों रुपये, करा रहा था धर्म परिवर्तन

गाजियाबाद। वेवसिटी थाना क्षेत्र में एक मौलवी को सिविल इंजीनियर से लाखों की रकम ऐंठकर कर उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वह झाड़ फूंक कर इलाज भी करने का दावा करता है।

डीसीपी एसएन तिवारी ने बताया कि एक महिला ने 19 सितंबर को वेवसिटी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मौलवी अब्दुल उनके पति का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। वह उन पर तलाक देने का दबाव भी बना रहा है और उनकी दूसरी शादी झारखंड की युवती से कराने की बात कह रहा है। उसकी बातों में आकर उनके पति भी जैसा वह कह रहा है, कर रहे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को कुछ ऑडियो मिले, जिसमें मौलवी खुद अपने धर्म को श्रेष्ठ बताकर दावा कर रहा है कि यदि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया तो उसके सभी संकट दूर हो जाएंगे। मौलवी अब्दुल रहमान नीमखेड़ा, बुलंदशहर का निवासी है।

महिला ने बताया कि उनकी किडनी खराब है। इसलिए उनकी लंबे समय से डायलसिस चल रही है। इसलिए उनके पति भी मानसिक रूप से काफी समय से परेशान चल रहे हैं। पिछले दिनों उनको एक परिचित ने मौलवी के बारे में बताया। दावा किया कि मौलवी झाड़ फूंक और देशी दवा से सभी बीमारियों का इलाज करते हैं। आरोपी ने पहले कुछ दवाएं दीं। इसके बाद उसने उनके पति को अपने झांसे में ले लिया और उनको दिमाग बदलने का काम शुरू कर दिया।

हालत यह हो गई थी कि उनके पति हर काम मौलवी से पूछकर करने लगे। अपने धर्म के रीति रिवाजों को उन्होंने छोड़ दिया और दूसरे धर्म को अपनाने की पूरा मन बना लिया। आरोपी उनसे सात लाख रुपये वसूल चुका था और उनके मकान को बिकवाने का दबाव बना रहा था। उसके कहने पर वह उनको व बच्चों को छोड़ने को तैयार हो गए थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय