Saturday, April 19, 2025

अधीर रंजन चौधरी को कांग्रेस बंगाल अध्यक्ष पद से हटाया गया, शुभंकर सरकार बने नए प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह एआईसीसी के सचिव शुभंकर सरकार को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से शुभंकर सरकार को बंगाल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अधीर चौधरी के कार्यों को भी सराहा है।

उल्लेखनीय है कि अधीर रंजन चौधरी ने हाल ही में बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव हारने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें टीएमसी के नए उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने हराया था। नई नियुक्ति के साथ, शुभांकर सरकार को एआईसीसी के सचिव के उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में ठेके पर शराब खरीदने गए व्यक्ति की बाइक व पान विक्रेता का सिगरेट से भरा थैला चोरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय