Monday, May 20, 2024

नोएडा में सड़क हादसे में घायल महिला कांस्टेबल की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में 11 मार्च को हुए एक सड़क हादसे का शिकार हुई महिला कांस्टेबल की उपचार के दौरान आज सुबह को मौत हो गई है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। बताया जाता है कि महिला कांस्टेबल के छोटे-छोटे बच्चे हैं।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना फेस- वन में तैनात महिला कांस्टेबल श्वेता सिंह (29 वर्ष) 11 मार्च को अपनी ड्यूटी समाप्त करके सेक्टर 20 स्थित घर जा रही थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि सेक्टर 20 थाने के सामने कट पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायल महिला कांस्टेबल के उपचार के लिए नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने लाखों रुपए की मदद भी की थी, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के चलते पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय