Thursday, September 26, 2024

नोएडा में घर में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले पति-पत्नी को सोते समय नाग ने डंस लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर उनका उपचार चल रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना फेस-तीन के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाले देवेंद्र 51 वर्ष तथा उनकी पत्नी सुनीता 40 वर्ष अपने घर पर सो रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया।

 

उन्होंने बताया कि दोनों मूर्छित हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। वहां पर उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि दंपति का उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय