Thursday, December 19, 2024

मेरठ में साले की शादी में आए लापता बहनोई का शव राजवाहे पर मिला,जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए आए व्यक्ति का शव पांचली खुर्द के रजवाहे से बरामद हुआ। वह आठ दिन से वह लापता चल रहा था। वहीं शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

मेरठ के पल्लवपुरम में साले की शादी में शामिल होने आए बहनोई का शव पांचली खुर्द के राजवाहे से आठ दिन बाद बरामद हुआ। गुरुवार को बहनोई ब्रह्मप्रकाश की 20वीं सालगिरह थी। वह शादी वाली रात से ही गायब चल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के उदय सिटी निवासी अमित वशिष्ठ की 14 फरवरी को शादी थी। अमित यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर बलैनी थाने में तैनात है। अमित के बहनोई ब्रह्मप्रकाश कौशिक(44) जानी थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के रहने वाले थे।  वह अपनी पत्नी दीपा, बड़ी बेटी तनीषा कौशिक व बेटे मानव कौशिक के साथ शादी में शामिल होने के लिए आए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,303FansLike
5,477FollowersFollow
135,704SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय