Sunday, September 29, 2024

नोएडा में वायरल हुआ यूट्यूबर शेर व चीता की गोली मारने वाला विवादित वीडियो,पुलिस जांच में जुटी 

नोएडा। विवादित वीडियो बनाने के आरोप में कई बार गिरफ्तार हो चुके दो युवकों की एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बार वीडियो में यूट्यूबर पिंटू बैरागी उर्फ चीता अज्ञात व्यक्ति को 6 गोली मारने की धमकी दे रहा है। एक महिला अधिवक्ता ने वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
वायरल हुई 15 सेकेंड के इस वीडियो में शेरपाल बैरागी उर्फ शेर और पिंटू बैरागी उर्फ चीता के अलावा दो युवतियां व चार पुरुष दिखाई रहे हैं। वीडियो में सभी लोग एक साथ खड़े हैं।
इसी बीच पिंटू बैरागी अज्ञात व्यक्ति से कहता है कि मत उड़ हवा में, वरना जमीन में गाड़ देंगे। अगर, बात भाईयों पर आई तो पिस्टल में छह गोली होती हैं, छह की छह तेरी छाती में उतार देंगे। इसके बाद सभी लोग एक साथ जयकारा लगाते हैं। इसके बाद बैक ग्राउंड में धायं-धायं की आवाज निकलते हुए हरियाणवी गाना बजने लगता है। वीडियो को टैग करने वाली अधिवक्ता का कहना है कि नोएडा पुलिस इन पर लगाम लगाने में क्यों नाकाम है।
पुलिस पकड़ती है और फिर छोड़ देती है। ये लोग छूटने के बाद फिर बदमाश वाले भोकाल में वीडियो बनाते हैं और वायरल कर देते हैं। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि वीडियो कब का है और कहां बनाया गया है,पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय