Friday, February 28, 2025

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ऊर्जा विभाग समिति के सदस्य बने, विधायक अमित अग्रवाल प्रक्लन समिति में शामिल

मेरठ। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी को लोकसभा राज्यसभा की संयुक्त विभाग संबंधी कमेटी में ऊर्जा विभाग की समिति का सदस्य बनाया गया है।

 

इसी तरह से मेरठ कैंट से विधायक अमित अग्रवाल को विधानसभा प्रक्लन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा प्रक्लन समिति के 19 सदस्यों की घोषणा की है। जिसमें मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल को शामिल किया गया है। यह समिति प्रदेश के कई विभागों का लेखा जोखा संबंधी जांच के मामलों को देखती है।

 

 

इसमें स्थानीय निकाय, पंचायत राज, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग आदि जैसे विभाग शामिल हैं। विधायक अमित अग्रवाल को प्रक्लन समिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय