Saturday, May 10, 2025

साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत का ट्रायल रन शुरू

गाजियाबाद। एनसीआरटीसी ने भारत के प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम(आरआरटीएस) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन के बीच ट्रायल रन शुरू किया। नमो भारत ट्रेन अब दिल्ली में प्रवेश कर रही है। जिससे कॉरिडोर का दिल्ली सेक्शन, पहले से संचालित साहिबाबाद- मेरठ साउथ खंड से जुड़ने वाला है।

 

 

इस मौके पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस ट्रायल में सिविल स्ट्रक्चर की संगत की जांच के लिए नमो भारत ट्रेन को मैन्युअल तरीके से चलाया गया। इसी कड़ी में जैसे-जैसे यह परीक्षण आगे बढ़ेगा एनसीआरटीसी ट्रैक, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) और ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम जैसे विभिन्न सबसिस्टम के साथ ट्रेन के इंटीग्रेशन और इसके समन्वय का आकलन करने के लिए व्यापक मूल्यांकन करेगी। इसके साथ ही अगले कुछ महीनों में ट्रेन के हाई-स्पीड टेस्ट सहित व्यापक ट्रायल रन की योजना है।

 

12 किमी है साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर की दूरी

 

 

साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर इस सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है। इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन सेवा न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक  उपलब्ध हो जाएगी, जिसके बाद यात्री लगभग 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ और मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर दिल्ली, निर्बाध और तेज़ गति से पहुँच सकेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय