Tuesday, October 8, 2024

सहारनपुर में यति नरसिम्हानंद के खिलाफ प्रदर्शन पर 100 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिंसाग्रस्त इलाके में शांति

सहारनपुर-दो दिन पूर्व विवादित संत यति नरसिम्हानंद सरस्वती द्वारा हजरत पैगम्बर को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर मुस्लिम बहुल सहारनपुर जिले में मुसलमानों में जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है।


इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम देवबंद, जमीयत उलमाए हिंद, कैराना सपा की सांसद इकरा हसन, सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नरसिम्हानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


जिले भर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा ज्ञापन दिए जा रहे हैं। रविवार को देहात कोतवाली के बड़े गांव शेखपुरा कदीम में पुलिस चौकी पर पथराव और घेराव की घटना के बाद आज पूरी तरह शांति रही।


पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने आज देर शाम बताया कि पुलिस ने 100 से ज्यादा उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और बाकी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की विभिन्न पार्टियां उपद्रवियों की तलाश में लगी हैं।


जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में शेखपुरा कदीम के युवा गांव से पलायन कर गए हैं। रविवार को इस गांव में यति नरसिम्हानंद सरस्वती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी। पुलिस चौकी पर पथराव किया गया था। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। पूरा सहारनपुर जिला सांप्रदायिक लिहाज से अतिसंवेदनशील है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय