Friday, October 11, 2024

प्रशासन की बिना अनुमति अतुल प्रधान ने विक्टोरिया पार्क में शुरू किया आंदोलन

मेरठ। विक्टोरिया पार्क में आज सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन शुरू कर दिया है। हालांकि प्रशासन की ओर से उनको आंदोलन की अनुमति नहीं मिली है। वहीं मेरठ डीएम दीपक मीणा का कहना है कि सपा विधायक अतुल प्रधान को विक्टोरिया पार्क में एक दिन के धरने की अनुमति दी गई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें प्रदेश में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज और महंगी शिक्षा के विरोध में सपा विधायक अतुल प्रधान आज विक्टोरिया पार्क आंदोलन करने के लिए पहुंचे। विक्टोरिया पार्क में पहुंचकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने सबसे पहले हवन किया। इसके बाद उन्होंने आंदोलन शुरू किया। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि इस आंदोलन के लिए वो पिछले कई महीने से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन में मेरठ के हर गांव से लोग पहुंचेंगे। वहीं उनको शहर के लोगों का भी समर्थन भी मिल रहा है।

 

बता दें सपा विधायक अतुल प्रधान अपना धरना पहले कलेक्ट्रेट में शुरू करने वाले थे। इसके लिए एडीएम सिटी से मिले। जिसमें उनको कलक्ट्रेट में धरने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर सपा विधायक अतुल प्रधान ने कलेक्ट्रेट पर ही एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और फिर विक्टोरिया पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू करने की बात कही।

 

अतुल प्रधान ने आज आंदोलन शुरू करने पर कहा कि प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा दोनों ही महंगी हो गई है। आम लोग निजी अस्पताल में इलाज और निजी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को अब नहीं भेज सकते। दोनों जगहों पर आज मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। लोग अब इस व्यवस्था से तंग आ चुके हैं और वो इसमें सुधार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विक्टोरिया पार्क में ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन एतिहासिक होगा। ये व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है। जो जारी रहेगा।

 

वहीं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि उन्होंने सपा विधायक को एक दिन के लिए विक्टोरिया पार्क में धरने की अनुमति दी है। इसके बाद अगर सपा विधायक वहां पर धरना दे रहे हैं तो इसके लिए वो जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय