Monday, May 19, 2025

मेरठ में मां के इलाज के लिए लुटेरा बन गया ब्लिंकिट कर्मचारी, तीन गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस जांच के बाद पता चला कि लूट की साजिश में ब्लिंकिट कंपनी का एक कर्मचारी भी शामिल था। उसने अपनी बीमार मां के इलाज के लिए यह अपराध किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया है।
बता दें कि मेरठ में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ब्लिंकिट कंपनी के डिलीवरी बॉय कृष्णपाल उर्फ कृष्ण (19), अक्षय (26) और अनिल (37) को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने 8 अक्टूबर को टीपी नगर थाना क्षेत्र में सुशांत सिटी के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय