Wednesday, April 23, 2025

भगवान बुलाएंगे तो जरूर दर्शन करने अयोध्या जाएंगे : शिवपाल यादव

बदायूं। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और बदायूं से पार्टी प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यहां से भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो जाएगी।

बदायूं लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को पहली बार जिले में आए शिवपाल यादव का कछला से लेकर उझानी तक कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा को 80 सीटें हराने का काम करेंगे। बदायूं समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। यहां से भाजपा की जमानत जब्त होगी। राम मंदिर जाकर दर्शन करने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अब मंदिर तो बन ही गया है। भगवान बुलाएंगे तो जरूर दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

[irp cats=”24”]

स्वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के कयास पर शिवपाल यादव ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ शामिल हो जाएं तो अच्छा है। सीएए के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा सत्ता में है और कुछ भी कर सकती है। चुनाव से ठीक पहले नेताओं की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि हम आ गए हैं, सभी को मना लेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय