Tuesday, October 15, 2024

मेरठ में इंजीनियर की पीटकर हत्या,अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक इंजीनियर की पीटकर हत्या कर दी। युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट में रिटायर्ड दरोगा के बेटे विमल त्यागी को गंभीर चोटें आईं। जिसको पास ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विमल त्यागी टेलीकाॅम कंपनी में इंजीनियर था।

 

 

घटना देर रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक पक्ष के लोगों ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे विमल त्यागी के साथ मारपीट की और उसको मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

 

 

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विमल त्यागी को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय