Saturday, April 26, 2025

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने योगी से लगाई गुहार, बेटी की मौत की सीबीआई जांच की मांग

भदोही। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह उनके घर सांत्वना देने पहुंची। उन्होंने कहा कि सभी लोग आकांक्षा की मदद करें। वहीं मृतक अभिनेत्री आकांक्षा की मां ने कहा कि मैं सीएम योगी से आंचल फैला कर अपनी बेटी के लिए न्याय मांग रही हूं।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसको मारा गया है। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सीबीआई जांच की उन्होंने मांग की है। आकांक्षा की मां ने कहा कि समर और संजय सिंह को सजा दिलाई जाए। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसको मारा गया है।

उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने मुझे बताया था कि उसे समर के द्वारा लगातार टॉर्चर किया जाता है। वह किसी के साथ काम नहीं करने का दबाव बनाता था। वाराणसी के होटल में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला था। अभिनेत्री अक्षरा सिंह आकांक्षा दुबे के पैतृक घर भदोही जिले के बरदहां गांव में सांत्वना देने पहुंची, जहां उन्होंने आकांक्षा की मां और अन्य परिजनों से मुलाकात की है। अक्षरा सिंह ने इस मौके पर कहा कि सभी लोग आकांक्षा की मदद करें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय