Friday, April 18, 2025

नोएडा में किसान एकता संघ से दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, नया संगठन बनेगा

नोएडा। किसान एकता संघ के नाराज कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव में अरविंद सेक्रेटरी के आवास पर एक बैठक आयोजित की।
जिसमें सर्व सम्मति से किसान एकता संघ संगठन को छोड़ने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की गलत नीति व तानाशाही रवैया अपनाने, कार्यकर्ताओं को अपमानित करने तथा संगठन को पूंजीवाद की तरफ अग्रसर होने का आरोप लगाया।
जिससे नाराज होकर संगठन से राकेश चौधरी महानगर अध्यक्ष, अरविंद सेक्रेटरी युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओमवीर समसपुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, रवि नागर प्रदेश सचिव, मनवीर नागर मेरठ मंडल सचिव, डॉ जाफर मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, अमित नागर जिला प्रभारी युवा, नीरज कसाना तहसील उपाध्यक्ष, रमेश कसाना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संगठन से अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
रमेश कसाना ने बताया कि आज के बाद से उक्त सभी लोगों का किसान एकता संघ से कोई लेना देना नहीं होगा। रमेश कसाना ने बताया जल्द ही एक नए संगठन की घोषणा की जायेगी।
यह भी पढ़ें :  शामली में रफ्तार का कहर, जूस पी रहे मां-बेटे को बेकाबू ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय