Friday, October 18, 2024

नोएडा में सड़क हादसा,युवती समेत दो लोगों की मौत, तीन युवक घायल

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। वहीं अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में लडपुरा गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुमित पुत्र बलविंदर की मौत हो गई है। वह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के समय मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई थी। आज सुबह उसकी शिनाख्त हुई है। वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में तानिया तिवारी पुत्री दुर्गेश तिवारी उम्र 21 वर्ष निवासी पैरामाउंट सोसायटी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नितेश पुत्र अशोक सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-41 के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जब्बार खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा साहिल खान और अंकित एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सेक्टर-57 के पास बुलेट में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय