Friday, October 18, 2024

यूपी में कांग्रेस को 2 सीट दे सकती है सपा, कांग्रेस चाहती थी 4 सीट

लखनऊ- उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के तहत कांग्रेस को दो सीटें दे सकती है।


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में गठबंधन को मजबूत रखने के लिये सपा ने कांग्रेस को अलीगढ़ की खैर और गाजियाबाद नगर सीट देने का मन बनाया है हालांकि इस बारे में किसी भी दल ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार पार्टी ने गठबंधन के तहत सपा से खैर,गाजियाबाद,फूलपुर और मीरापुर सीट की मांग की थी मगर सपा की ओर से अभी कोई प्रस्ताव सामने नहीं आया है। उन्होने दावा किया कि सीटों का बंटवारा गठबंधन में दरार का विषय नहीं बनेगा और दोनो ही दल पूरे दमखम से भाजपा को हराने के लिये उतरेंगे।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों में से नौ पर उपचुनाव 13 नवंबर को संपन्न होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय