Saturday, October 19, 2024

ग्रेनो के पार्क में कुत्तों के साथ ऊंट का आंतक, बुजुर्ग के कान व हाथ पर काटा

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर ऊंट ने उस समय हमला कर दिया जब वह पार्क में घूमने गए थे। कुत्तों के आंतक से लोगों को राहत मिल नहीं पा रही है कि अब ऊंट का आंतक शुरू हो गया है।
गौड़ सौन्दर्यम सोसायटी में रहने वाले 72 वर्षीय कमल दत्त शर्मा को ऊंट ने अपना निशाना बना लिया। उनके बेटे धुव्र ने बताया कि पिता प्रतिदिन सोसाइटी के पास स्थित पार्क में टहलने के लिए जाते हैं। वह टहल रहे थे, तभी पीछे से आकर ऊंट ने उनको गिरा दिया। उन्होंने चिल्लाकर मदद के लिए गुहार लगाई। जब तक कोई आता तब तक ऊंट ने उनके कान और हाथ पर काट लिया। अस्पताल में उनके कान में छह टांके लगे हैं। इसके साथ ही पांच रेबीज के इंजेक्शन लगेंगे। एक इंजेक्शन लग चुका है। बाकी के कुछ समय के अंतराल में लगेंगे। एओए के पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। एओए और परिजनों ने ऊंट के मालिक की तलाश के लिए पुलिस और प्राधिकरण से भी मदद की गुहार लगाई है।
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चार से पांच के झुंड में घूमने वाले लावारिस कुत्ते कहीं भी किसी पर हमला कर देते हैं। इन कुत्तों के आंतक के चलते बहुत से लोगों ने सुबह शाम टहलना छोड़ दिया है। बच्चों को भी अकेले बाहर भेजने से लोग डरते हैं। हाल ही में दो बच्चों को कुत्तों ने शिकार बनाया है। कुत्तों के लिए प्राधिकरण की ओर से नियम कायदे बना दिए गए, लेकिन अभी तक लागू हो नहीं किया है।
अब ऊंट के काटने की घटना से लोग भयभीत हैं। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट समस्याओं का शहर बन चुका हैं। यहां एक समस्या खत्म होती है तो दूसरी शुरू हो जाती है। कुत्तों के आंतक से लोगों को राहत मिल नहीं पा रही है। अब ऊंट का आंतक शुरू हो गया है। डॉग पालिसी बन गई। लागू कब होगी इसकी जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों को भी नहीं हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय