Sunday, October 20, 2024

महाराष्ट्र भाजपा उम्मीदवारों की सूची जल्द की जाएगी जारी: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की सूची बहुत जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए के समर्थक दलों में उम्मीदवारों को तय करने का काम चल रहा है। सभी सहयोगी दल अपने उम्मीदवारों की सुची अलग-अलग जारी करेंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को केंद्रीय बोर्ड अंतिम निर्णय देकर तय करता है। इसके बाद इसी पद्धति के अनुसार हमारी सूची की घोषणा की जाएगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरण में है। कल भी हमारी सकारात्मक चर्चा हुई थी। आधी से ज्यादा सीटों की समस्या का समाधान हो चुका है। दो दिन में बाकी सीटें साफ हो जाएंगी। साथ ही हमने तय किया है कि जो सीटें साफ हुई हैं, उनकी घोषणा वह पार्टी अपनी सुविधानुसार करेगी। हमारी पहली लिस्ट कभी भी आ सकती है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनडीए गठबंधन के सीट बंटवारे पर कहा, ”महागठबंधन की चर्चा सकारात्मक चल रही है। ये चर्चा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 1-2 दिन में सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा। अब हमारे बीच कोई अनबन नहीं है। सिर्फ 30-35 सीटों पर फैसला होना बाकी है। यह जल्द ही होगा। अगर राज्य में उस फैसले पर बात नहीं बनी तो गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जाएगी और इसका कोई समाधान निकाला जायेगा।

सीएम शिंदे ने कहा कि राज्य में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार आएगी। हमने लाडली बहन योजना के लिए अग्रिम भुगतान कर दिया है। आचार संहिता की समस्या के चलते यह फैसला लिया गया है। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि इस योजना का नवंबर महीने का पैसा अक्टूबर महीने में ही चुका दिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय