Monday, October 21, 2024

शामली में धारदार हथियार से वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या,आरोपी फरार

शामली। जनपद में हिस्ट्रीशीटर 52 वर्षीय दरियाव सिंह की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी भी हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। दोनों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का नाम दरियाव सिंह है, जो थाना झिंझाना का हिस्ट्रीशीटर था। उसका गांव के एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने धारदार हथियार से दरियाव सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी भी झिंझाना थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

 

एएसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी वह पकड़ में नहीं आया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय