Tuesday, October 22, 2024

सीएम नायब सिंह सैनी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार रात को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने गृह, वित्त, सीआइडी, योजना, और आबकारी सहित 12 विभागों का कार्यभार अपने पास रखा है। पिछली सरकार में सीआइडी को लेकर विवाद के कारण इसे एक अलग विभाग के रूप में मानते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अपने पास रखने का निर्णय लिया है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज को परिवहन विभाग, श्रम विभाग, ऊर्जा विभाग, कृष्ण लाल पंवार को पंचायत एवं विकास, खान एवं भूविज्ञान विभाग, राव नरबीर को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पर्यावरण एवं वन विभाग, विदेश सहयोग विभाग, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण दिया गया है। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा को शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग, संसदीय कार्य, अभिलेखागार विभाग, विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, अरविंद शर्मा को सहकारिता विभाग, जेल विभाग, चुनाव विभाग, विरासत एवं पर्यटन विभाग, श्याम सिंह राणा को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मछली पालन विभाग दिया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा लोक निर्माण विभाग दिया गया है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग, आतिथ्य विभाग, वास्तुकला विभाग, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग आरती राव को स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष विभाग, राजेश नागर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग( स्वतंत्र प्रभार), गौरव गौतम, राज्यमंत्री को युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), खेल विभाग (स्वतंत्र प्रभार) तथा कानून एवं विधायी विभाग में मुख्यमंत्री के साथ जोड़ा गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय