Saturday, October 26, 2024

अनमोल वचन

जब यह कहा जाता है कि यह दुनिया अच्छी है तो ऐसा कहने का तात्पर्य यह होता है कि इस दुनिया में मनुष्य मनुष्य का सम्बन्ध अच्छा है और जब हम यह कहते हैं कि यह दुनिया बुरी है तो इसका अर्थ यही है कि मनुष्य मनुष्य का सम्बन्ध बुरा है। इस संदर्भ में हम यह सोचे कि मनुष्य के सामाजिक सम्बन्ध का आधार क्या होना चाहिए। मनुष्य के सोचने और कार्य करने में बहुत गहरा सम्बन्ध है। मनुष्य जैसा सोचता है उसी के अनुसार आचरण करता है। जब सोच सशक्त होती है तो उसे हम विचार कहते हैं। तर्क पूर्ण विचार ही दर्शन का रूप ग्रहण कर लेता है। संसार को महान बनाना ही प्रत्येक दर्शन की आधारशिला है। अतीत से आज तक हमारों दर्शन उद्भूत होकर नष्ट हो गये। आज जिस दर्शन को मानकर हम जी रहे हैं उससे यदि हमारा जीवन कष्टमय है तो इसका अर्थ यह हुआ कि हमारे दर्शन में कोई आधारभूत त्रुटि है। आज के दर्शन का आधार ही भौतिकतावादी है। यदि हमें सुख से जीना है तो अपने इस दृष्टिकोण में परिवर्तन करना ही होगा। इसका त्याग करना ही होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय