Sunday, April 27, 2025

मुज़फ्फरनगर में रामनवमी पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकली, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शुभारंभ

मुज़फ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति, पटेल नगर के तत्वावधान में रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत पटेल नगर स्थित रामलीला मैदान से हुई, जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया।

मुज़फ्फरनगर में काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक लोगों को थमाए गए नोटिस

[irp cats=”24”]

इस भव्य शोभायात्रा में पांच सुंदर झांकियां और पांच बैंड दल शामिल रहे, जो शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण बने। यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के स्वरूपों ने पटेल नगर और नई मंडी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए भक्तों को दर्शन दिए। लोगों ने अपने घरों के बाहर पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन एमपीएल से निखारेगी क्रिकेटर्स की प्रतिभा- एमपीएल टी-20 लीग में 120 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने बताया कि यह शोभायात्रा पिछले 20 वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है। हर वर्ष भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पटेल नगर स्थित रामलीला मंच पर पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भीमसेन कंसल सहित नई मंडी क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय