Saturday, April 19, 2025

बाइक पर प्याज बम लेकर जा रहे थे युवक, अचानक हुआ धमाका, एक की मौत, छह घायल

एलुरु। दिवाली के मौके पर आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिला के एलुरु में बड़ा हादसा हो गया। आतिशबाजी में हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताइ गई है।

घटना शहर के ईस्ट स्ट्रीट पर उस वक्त हुई जब सुधाकर नामक शख्स बाइक पर प्याज बम से भरा बैग लेकर जा रहा था। वह गंगनम्मा मंदिर के पास पहुंचा तो सड़क पर गड्ढे के कारण बैग बाइक से गिर गया। इससे विस्फोट हो गया। इस हादसे में सुधाकर की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शरीर के अंग क्षत-विक्षत था। घायलों को एलुरु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

राज्य मंत्री पार्थसारथी ने एलुरु में विस्फोट की घटना पर दुख जताया और आतिशबाजी करते समय लोगों को सतर्क रहने को कहा तथा पुलिस को लगातार निगरानी रखने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में 6 दिन बाद भी नहीं हुई महिला की पहचान, हाथ-पैर बंधे मिले शव का अज्ञात में दाह संस्कार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय