Tuesday, February 4, 2025

मुज़फ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक करते टीचर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

शाहपुर। गांव तावली में मॉर्निंग वॉक करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक 41 वर्ष के व्यक्ति की मौत हो गई, थाना सरधना के गांव नवादा निवासी 41 वर्षीय अनुज सिंह सोन थाना क्षेत्र के तावली में रहकर बच्चों को शिक्षण कार्य करा रहे थे।

आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया .

जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के चाचा आनंद ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय