Thursday, April 17, 2025

गाजियाबाद में हिंडन नदी के छठ घाट पर होगी लेजर लाइट से जगमगाहट

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा छठ पर्व की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस क्रम में अधिकारियों सहित हिंडन नदी मुख्य छठ घाट पर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित निगम अधिकारी तथा अन्य को श्रद्धालुओं हेतु छठ घाट पर सभी इंतजाम पुख्ता करने की आदेश दिए गए।

गाजियाबाद में जिला कोर्ट में जिला जज के साथ बदतमीजी, पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, मामला तूल पकड़ा

जिलाधिकारी तथा नगर आयुक्त द्वारा वहां पर पूजा विधि बना रहे श्रद्धालुओं से बातचीत की। जिसमें चल रही तैयारी के बारे में चर्चा की गई। साथ ही पूजा विधि पर बेटियों का नाम भी लिखने के लिए प्रेरित किया गया।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, मीशो पर गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट्स की बिक्री पर विवाद

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। युवाओं में श्रद्धालुओं को भी महापर्व छठ पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने चल रही तैयारी की प्रशंसा की तथा निगम का धन्यवाद किया गया।

नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा समस्त छठ घाटों की मरम्मत का कार्य, छठ घाटों की रंगाई पुताई का कार्य, छठ घाटों की सफाई व्यवस्था का कार्य अभियान के रूप में कराया गया है। यहां तक कि घाट को जाने वाले मार्गों को भी सुदृढ़ किया गया है। सभी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। हिंडन नदी छठ घाट जो की मुख्य छठ घाट है। इस वर्ष भी लेजर लाइट आकर्षण की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया गया है कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें :  पीएम के विकसित भारत का संकल्प को पूरा करने में सभी का सहयोग जरूरी: आनंदीबेन पटेल

 

25 चेंजिंग रूम और 30 सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था

इलेक्ट्रिसिटी के लिए जनरेटर की व्यवस्था, 25 चेंजिंग रूम। 30 सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, 20 वॉटर टैंकर, 10 मोबाइल टॉयलेट तथा 120 सफाईकर्मी व्यवस्था हेतु लगाए गए हैं। लगभग 70 से अधिक छठ घाट पूर्ण रूप से व्यवस्थित किए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो विशेष ध्यान रखा गया है। इसी के साथ-साथ सभी जोनल प्रभारी की अन्य विभागों से संबंधित जोन बार अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय