Thursday, April 24, 2025

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.51 अरब डॉलर बढ़कर 658.09 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। लागातार आठ हफ्ते के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 1.51 अरब डॉलर बढ़कर 658.09 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 29 नवंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.51 अरब डॉलर बढ़कर 658.09 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.31 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 656.58 अरब डॉलर रहा था। इसके भी पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड 17.76 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई थी।

आंकड़ों के मुताबिक 29 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.06 अरब डॉलर बढ़कर 568.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 59.5 करोड़ डॉलर घटकर 66.98 अरब डॉलर रहा लेकिन विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.2 करोड़ डॉलर उछलकर 18.01 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत का आरक्षित भंडार 2.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

[irp cats=”24”]

उल्‍लेखनीय है कि सितंबर महीने के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय