Monday, May 12, 2025

शहीद भगत सिंह सेना का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, किशोरी का किया था यौन शोषण

नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने वाले शहीद भगत सिंह सेना के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाली एक किशोरी ने रविवार की रात को थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।

किशोरी का आरोप है कि अपने आप को शहीद भगत सिंह सेना का जिलाध्यक्ष बताने वाले विनय हिंदू ने उसके साथ अश्लील हरकत की तथा उसे धमकी दी। उन्होंने बताया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि  शहीद भगत सिंह सेना संगठन के अध्यक्ष विनय सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विनय अपने साथियों के साथ मिलकर काफी दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। 13 मार्च को विनय ने पीड़िता को किसी काम से अपने ऑफिस में बुलाया। जहां लड़की का जबरन यौन शोषण किया। वहां उसे बहुत ज्यादा मेंटली टार्चर किया।

जब पीड़िता ने इसकी शिकायत देने के लिए कहा तो विनय अपने साथ दो-तीन लोगों को घर लेकर आया और पीड़िता और परिजनों पर बात खत्म करने का दबाव बनाने लगा। इसके लिए उसने पैसे का भी लालच दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट के बाद उनकी बच्ची डरी हुई है और वह घर से बाहर नहीं निकल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय