Thursday, April 17, 2025

शामली में डंफर से कुचलकर भट्ठा मजदूर और उसकी बेटी की मौत,गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

 

शामली। रेत के डंफर से कुचल कर बाइक सवार ईट भट्ठा मजदूर और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जबकि ग्रामीणों ने पिता पुत्री के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

 

मुज़फ्फरनगर में 3 स्कूली वाहन सीज, एक लाख 10 हज़ार का लगाया जुर्माना

 

 

कांधला क्षेत्र के गांव जिडाना निवासी 32 वर्षीय फिरोज बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी पत्नी सलमा और 8 माह की बेटी के साथ बाइक द्वारा गांव रामडा में दवाई लेने गया था। दवाई लेने के बाद फिरोज पास के ही गांव मलकपुर में एक रिश्तेदारी में चला गया। अपराह्न करीब 3:00 बजे फिरोज अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक द्वारा वापस अपने गांव जा रहा था। मलकपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे रेत भरे डंफर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। डंफर के पहिए से कुचलने से फिरोज और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी सलमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

 

पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें सभी कार्यकर्ता, बोले सुनील बंसल…भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

 

आसपास के लोगों ने घायल सलमा को शामली सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीण ने फिरोज और उसकी बेटी के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हादसे और जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मलकपुर के ग्राम प्रधान आनंद सैनी और अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि रेत के डंपर यहां से तेज गति से गुजरते हैं जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुला था।

यह भी पढ़ें :  शामली: 16 अप्रैल को महिला जनसुनवाई करेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय