Saturday, October 5, 2024

मुजफ्फरनगर में धरने पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और किसानों ने ट्रैक्टरों से किए करतब

मुजफ्फरनगर। जनपद में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरने को आज तीसरा दिन है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिसके चलते आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राकेश टिकैत सहित किसानों ने धरना स्थल पर महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान किसानों द्वारा ट्रैक्टर से धरना स्थल पर करतब भी दिखाए गए।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि महात्मा गांधी शांति के पुजारी गोली का शिकार हुए थे, देश की आजादी में बड़ा रोल इन ही का रहा है। इन्होंने बहुत आंदोलन किए हैं।

आंदोलनकारियों ने इनकी शहादत पर पुष्प अर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी की विचारधारा पर ही यह संगठन चलता है। गांधी जी की विचारधारा देश को आगे लेकर गई थी।

उन्होंने कहा कि यह धरना 10 फरवरी से आने वाले टाइम पर और तेज होगा शुगर फैक्ट्री वालों को भी कहा है कि वह बंद करके 10 तारीख के बाद गन्ना यहीं लाना शुरू करें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय