Sunday, April 27, 2025

मुज़फ्फरनगर में 10 हज़ार का इनामी गिरफ्तार,कई साल से चल रहा था फरार

मीरापुर। रामराज पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकडे गये आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।

रामराज थाना प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि प्रभजोत सिंह उर्फ ज्योति, निवासी जमालपुर, थाना रामराज पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से मामला संख्या 71/2022 धारा 419, 420, 467, 471, 506, और 120  बी भादवि के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, उस पर हत्या के प्रयास (धारा 307), धमकी (धारा 506), और पुलिस आदेश का उल्लंघन (धारा 174ए) के मामले भी दर्ज हैं।

[irp cats=”24”]

प्रभजोत लंबे समय से फरार था, जिसके चलते पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी बदमाश प्रभजोत को एनक्लेव कॉलोनी, सेक्टर-49, चंडीगढ़ गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गये आरोपी पर रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय