Wednesday, April 23, 2025

गुटखा दुकानदार से पुलिस हेड कांस्टेबल ले रहा था 10 हजार रुपए की रिश्वत, रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार

मुंबई । नवघर पुलिस थाने का एक हेड कांस्टेबल 38 वर्षीय अमित कुमार एकनाथ पाटील अवैध रूप से तंबाकू गुटका विक्रय करने वाले शिकायत कर्ता से दस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए आज ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते द्वारा रंगे हाथो पकड़ा गया।

ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता स्वयं के जनरल स्टोर पर अवैध रूप से तंबाकू गुटका विक्रय का कार्य किया करता था।

शिकायत कर्ता का गुटका विक्रय करने का काम बंद था ,इसलिए उसने पुलिस हेड कांस्टेबल अमित कुमार से संपर्क किया था ।इसके बाद पुलिस हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने प्रति माह आठ हजार रूपए की दर से दो माह के सोलह हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी।

[irp cats=”24”]

27मार्च की इस घटना के बाद आरोपी पुलिस हेड कांस्टेबल अमित ने अपने निजी सहायक संजय यादव के माध्यम से 16हजार रूपए की राशि मांगी थी।

इसके दूसरे दिन 28 मार्च को हेड कांस्टेबल अमित ने अपने सहायक संजय यादव और अमित मिश्रा के द्वारा शिकायत कर्ता से दस हजार रूपए की रिश्वत की राशि मांगी थी।

आज 29 मार्च को हेड कांस्टेबल अमित अपने सहायक संजय यादव और अमित मिश्रा के माध्यम से शिकायत कर्ता से दस हजार रूपए की रिश्वत की राशि ले रहे थे, ठाणे ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए।जब यह सिद्ध हो गया कि संजय और अमित मिश्रा इनके निजी सहायक है, इसके बाद पुलिस हेड कांस्टेबल अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर मीरा भाइंदर पुलिस आयुक्त क्षेत्र में नवघर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय