Wednesday, April 23, 2025

भाजपा नेता के बेटे की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मातम

मेरठ। भाजपा सेक्टर प्रभारी अश्वनी शर्मा के इकलौते बेटे अतुल शर्मा की अमेरिका में मौत हो गई है। उनकी मौत बैडमिंटन खेलते हुई है। इससे परिवार में मातम छा गया है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा के घर पहुंचे। बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर अश्वनी शर्मा अपनी पत्नी के साथ अमेरिका जाने के लिए वीजा बनवा रहे थे। आज गुरुवार को चिकित्सकों ने दंपत्ति को अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दी।

दरअसल, अश्वनी शर्मा व उनकी पत्नी दिल के मरीज हैं। इस पर दामाद राकेश व बेटी ऑस्ट्रेलिया से अंतिम संस्कार के लिए अमेरिका पहुंचे। यहां, अंतिम संस्कार करने के बाद अतुल की अस्थियां पल्लवपुरम लाई जाएंगी। जिसके, बाद अस्थियां गंगा में विसर्जित होंगी।

अश्वनी शर्मा के बेटे अतुल शर्मा के निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही अतुल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इकलौते बेटे अतुल शर्मा का निधन हो जाने के चलते अश्वनी कुमार शर्मा और उनकी पत्नी शशी शर्मा का रो.रोकर बुरा हाल है।

[irp cats=”24”]

पल्लवपुरम फेज वन निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अतुल अमेरिका की नागरिकता लेकर पत्नी और दो बेटों के साथ वहीं रह रहे थे। वह वहां आईटी इंजीनियर थे। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन खेलते समय अतुल की हृदय गति रुक गई। शर्मा 2017 के नगर निगम चुनाव में वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे। वह परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय