Saturday, May 10, 2025

अनुराग ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, 2 करोड़ किसके इशारे पर उन्हें दिए गए थे ?

नई दिल्ली। यस बैंक के गड़बड़झाले में भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सीधा आरोप लगाया कि यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को प्रियंका गांधी की एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने सवाल पूछा कि कितने पद्म अवार्ड पेंटिंग बेचकर पैसे जुटाए गए ?

अनुराग ठाकुर ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी से सवाल किया कि किसने राणा कपूर को पेंटिंग खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के लिए मजबूर किया? मिस्टर आर कौन हैं?, जो इसमें शामिल थे क्या यह पेंटिंग पद्म भूषण के लिए थी। कितने पद्म अवार्ड, पेंटिंग बेची गई और पैसे जुटाए गए।

बता दें कि एक पेंटिंग की नीलामी पर भाजपा प्रियंका को घेर रही है। ये पेंटिंग यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर ने प्रियंका से दो करोड रुपये में खरीदी थी। ये पेंटिंग मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन ने बनाई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय