Monday, June 17, 2024

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ही लोकतंत्र पर छाए खतरे से निपटना होगाः जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी का दृढ विश्वास है कि भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ही लोकतंत्र पर छाए खतरे से निपटना होगा।

कांग्रेस नेता का यह बयान केन्द्रीय मंत्रियों के उन बयानों के बाद आया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस लोकतंत्र को खतरा बताकर देश में बाहरी ताकतों के हस्ताक्षेप चाह रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस का दृढ़ता से विश्वास है कि मोदी सरकार द्वारा देश की संस्थाओं पर हमले एवं प्रतिशोध, धमकी, डर और उत्पीड़न की उनकी राजनीति से लोकतंत्र के सामने पैदा हुए खतरों से भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को खुद ही निपटना होगा। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां निडरता से मुकाबला करेंगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जर्मनी के विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर का भारत में लोकतंत्र के साथ हो रहे कथित समझौते का संज्ञान लेने के लिए उनका धन्यवाद दिया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय