Friday, April 11, 2025

हम लोग गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटते थे, अब लाठीचार्ज होता है – तेजस्वी यादव

बक्सर। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को सत्ताधारी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम लोग गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटते थे। लोगों के चेहरों पर खुशी होती थी। परिवार के लोगों में खुशी होती थी। आज उसी गांधी मैदान में लाठीचार्ज हो रहा है।

 

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, 8 ज़िलों के पुलिस कप्तान बदले, मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी सहारनपुर गए

 

लोगों की आंखों में आंसू हैं, सिर फटा है, अस्पताल में भर्ती हैं, मुकदमा झेल रहे हैं। ‘कार्यकर्ता दर्शन और संवाद दौरा’ के क्रम में बक्सर पहुंचे तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हमारी सरकार में कभी भी पेपर लीक नहीं हुआ, हमारी सरकार हटने के बाद ही ऐसा हो रहा है। मैट्रिक परीक्षा से लेकर बीपीएससी की परीक्षा तक पेपर लीक हो रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।

 

बरेली में धोखाधड़ी करने वाला ‘ठग बाबा’ गिरफ्तार, मृत्यु भय का डर बताकर पूजा के नाम पर ठगा

 

उन्होंने महागठबंधन की सरकार में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के राज में शिक्षक समान काम समान वेतन की मांग कर रहे थे तो डंडा खा रहे थे। उनको हमने राज्य कर्मी का दर्जा दिया। सरकार को पता नहीं था कि आईटी पॉलिसी होती है? यह सब हमने शुरू कराया और स्पोर्ट्स के तहत हमने नौकरी दी। अब लोगों को पता चला पढ़ाई के साथ खेल भी बिहार में जरूरी है। राजद नेता ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। वृद्धा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  पेट्रोल-डीजल के बाद अब एलपीजी गैस भी महंगी, 50 रुपये बढ़े दाम

 

मुज़फ्फरनगर में BJP के मंडल अध्यक्ष घोषित, जिला प्रतिनिधि भी चुने गए, आज से जिला अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू !

 

उन्होंने कहा कि आज बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आज मुख्यमंत्री को हाईजैक कर लिया गया है। मुख्यमंत्री मौन हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा पर 2 अरब 25 करोड़ खर्च हो रहा है। यह प्रगति यात्रा नहीं बिहार की दुर्गति यात्रा है। उन्होंने कहा कि टायर्ड मुख्यमंत्री रिटायर्ड अधिकारियों के जरिए बिहार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री यात्रा पर मुख्य सचिव को तो कहीं ले भी जा रहे हैं। लेकिन, पुलिस महानिदेशक को नहीं ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे को आगे कर लोग अपनी रोटी सेंक रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय