Wednesday, April 30, 2025

वैश्य व ब्राह्मण नेता टिकट की जुगाड़ में जुटे, गहमागहमी का माहौल

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग ने निकाय चुनाव के मद्देनजर जनपद गौतमबुद्ध नगर के नगर पालिका व नगर पंचायत के सीटों के आरक्षण की सूची जारी करने के बाद दादरी नगर पालिका के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कई नेताओं के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई आरक्षण सूची के बाद दादरी नगर पालिका सामान्य वर्ग की सीट में आ गई है। दादरी के नेताओं में कल शाम से ही गहमागहमी का माहौल है। आरक्षण सूची जारी होने तक भाजपा से सबसे अधिक गुर्जर नेता ही टिकट की लाइन में थे। मगर अब दादरी की सीट पर वैश्य और ब्राह्मण भी टिकट की लाइन में आ गए हैं। निवर्तमान अध्यक्ष भी चुनाव के लिए तैयार हैं।

दिसंबर माह में जारी हुई पहली आरक्षण सूची में दादरी नगरपालिका पद के लिए पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित की गई थी। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष गीता पंडित चुनाव की दौड़ से बाहर हो गई थी। गुर्जर समाज समेत कई अन्य पिछड़े वर्ग के नेता टिकट मांगने में जुट गए। भाजपा में तो सात से आठ नेता दादरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकने लगे। मगर बृहस्पतिवार को फिर से आरक्षण सूची जारी हुई तो इसमें दादरी की सीट को अनारक्षित कर दिया गया। इसके बाद से चुनावी माहौल में एक बार फिर गर्मी आ गई है।

अब गीता पंडित समेत अन्य सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को चुनाव लड़ने की पात्रता मिल गई है। जिले में इस समय भाजपा के दो धड़े बने हुए हैं। इनमें दोनों अपने-अपने पक्ष के नेताओं को चुनाव लड़वाने के लिए जोर लगा रहे हैं। इन दोनों गुटों में पिछले करीब 4 साल से घमासान चल रहा है। अब दादरी सीट अनारक्षित होने से नेताओं के सामने चुनौती अधिक बढ़ गई है। पहले तो कुछ ही प्रत्याशी थे, मगर अब संख्या बढ़ गई है।

[irp cats=”24”]

भाजपा सूत्रों के अनुसार दादरी नगर पालिका चुनाव पर निवर्तमान अध्यक्ष गीता पंडित का चुनाव लड़ना लगभग तय है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा की नजदीकी बताई जाती हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय