Tuesday, April 1, 2025

मेरठ में आंधी और पानी से शहर की बिजली गुल, हाइवे पर गिरे पेड़

मेरठ। आज मार्च के अंतिम दिन मेरठ और आसपास के जिलों में जमकर बारिश हुई। गुरुवार की शाम शुरू हुई बारिश और आंधी का असर पूरी रात रहा। रात में हल्की बारिश होती रही। ग्रामीण इलाकों में बारिश और आंधी से काफी नुकसान हुआ है। जबकि शहरी क्षेत्रों में जलभराव और बिजली कटौती के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। मार्च की बारिश ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आज भी मेरठ में बारिश की संभावना है। आज शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। पश्चिम  विक्षोभ के चलते मेरठ और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश हुई है। आज शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि के साथ 40 किमी प्रति रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा जताया गया है।

बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। खेत में गेंहू की फसल गिर गई है। इस समय गेंहू पककर तैयार है। लेकिन बारिश के चलते खेत में पानी भर जाने से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आज 31 मार्च को सुबह अधिकतम तापमान 23 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है। वायु प्रदूषण सूचकांक इस समय 103 है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय