Sunday, April 6, 2025

 देवबंद में नगर पालिका सफाई कर्मियों की हडताल लगातार तीसरे दिन भी जारी, हडताल के चलते नगर मे लगे गंदगी के ढेर

देवबंद (सहारनपुर)। बीते शनिवार को श्मशान की भूमि को लेकर हुए झगडे और फायरिंग प्रकरण के बाद से देवबंद नगर पालिका के सफाई कर्मी आज लगातार तीसरे दिन भी हडताल पर रहे। सफाई कर्मियों की हडताल के चलते देवबंद नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए है। नगर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराई गई है।

एसडीएम देवबंद दीपक कुमार की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग के आवास पर वाल्मीकि समाज के लोगों को बातचीत के लिए बुलाया गया लेकिन अभी कोई हल नहीं निकल सका। बता दे कि बीते तीन दिन पूर्व श्मशान की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच झगडा और फायरिंग हो गई थी। जिसमें वाल्मीकि समाज के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। इसमें पुलिस की ओर से वाल्मीकि समाज समेत दूसरे पक्ष के 22 लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

घटना के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके चलते शहर में गंदगी के ढ़ेर लग लए। तीसरे दिन यह हालात और भी ज्यादा बदतर हो गए। इसके मद्देनजर  पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग के रेलवे रोड़ स्थित आवास पर बैठक रखी गई थी। जिसमें एसडीएम दीपक कुमार, ईओ धीरेंद्र राय, सभी वार्ड सभासद और वाल्मीकि समाज के काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। सभी लोग सफाई व्यवस्था को लेकर उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। उधर, वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और सभी दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। बैठक में

सभासद सैयद हारिस, शराफत मलिक, जावेद, अजय बिरला, मो. शाहिद, वसीम, रिजवान, विपिन त्यागी, अर्जुन सिंघल, हाजी शहजाद, मो. आरिफ, नदीम चौधरी, इकबाल समेत पालिका कर्मचारी सुंदर लाल सैनी, पोपिन कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम देवबंद दीपक कुमार ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों को मनाने की कोशिश जा रही है। बातचीत के दौरान कोई हल नहीं निकला। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उम्मीद है जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि नगर में चरमराई सफाई व्यवस्था के मद्देनजर वाल्मीकि समाज के लोगों को बातचीत के लिए बुलाया गया था। उन्हें 26 जनवरी का हवाला भी दिया गया। लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े हैं। प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय