Sunday, April 27, 2025

मुजफ्फरनगर में 17 फरवरी से शुरू होगा पंचायतों का दौर: राकेश टिकैत ने बताया…..

 

 

[irp cats=”24”]

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में पंचायतों का दौर 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एशिया की नंबर वन गुड़ मंडी, मुजफ्फरनगर में व्यापारियों और किसानों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की।

 

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी, भारत-चीन ने लिया फैसला

राकेश टिकैत ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर की गुड़ मंडी में एक बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी। इस पंचायत में किसानों के हितों और मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

 

निरंजनी अखाड़े में बनाए गए दो नए महामंडलेश्वर, सनातन मजबूत करने का करेंगे काम

राकेश टिकैत ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में कुल 11 पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इन पंचायतों के माध्यम से किसानों की समस्याओं, फसलों के उचित दाम, कर्ज माफी, बिजली की दरों में कटौती और अन्य मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

विष्णु शंकर जैन की हत्या की थी साज़िश, देश में भड़काना था दंगा, आरोपी गिरफ्तार

बैठक में टिकैत ने किसानों और व्यापारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। पंचायतों के जरिए सरकार को यह संदेश दिया जाएगा कि किसान अपने अधिकारों को लेकर सजग और संगठित हैं।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय