Thursday, April 17, 2025

यूसीसी लागू होने पर विहिप ने किया गंगा में दुग्धाभिषेक

हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद हरिद्वार ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने पर हरकी पैड़ी पर गंगा में दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बलराम कपूर ने कहा कि यह बहुत ही गर्व का विषय है और विश्व हिंदू परिषद आशा करता है कि जल्द ही पूरे भारत में यह कानून लागू किया जाएगा।गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि उत्तराखंड को भारत में यूसीसी लागू करने वाले प्रथम राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्प का परिणाम है।विहिप के जिला सह मंत्री दीपक तालियान ने कहा कि बहुत वर्षों से समान नागरिक संहिता लागू होने का इंतजार किया रहा था। अब यह स्वर्णिम अवसर आया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  नीतीश कुमार को अगर उप प्रधानमंत्री बनाया जाए तो बिहार के लिए होगी गर्व की बात : अश्विनी चौबे
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय