Thursday, May 1, 2025

हिमन्त विश्व शर्मा ने केजरीवाल के लेकर कही बड़ी बात!

 

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर कड़ा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार दिल्ली को जहरीला पानी भेज रही है। शर्मा ने इसे केजरीवाल की मानसिकता का प्रतिबिंब बताया और कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जन्मभूमि के खिलाफ झूठे आरोप नहीं लगा सकता।

[irp cats=”24”]

 

बीजेपी नेता हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, “प्रदूषित यमुना के मुद्दे को भटकाने के लिए केजरीवाल ने एक नई कहानी गढ़ी है कि हरियाणा दिल्ली को जहरीला पानी भेज रहा है। कोई भी व्यक्ति अपनी जन्मभूमि पर ऐसे आरोप नहीं लगा सकता। मैं मर जाऊंगा लेकिन अपनी जन्मभूमि के खिलाफ कभी गलत नहीं बोलूंगा।” उन्होंने केजरीवाल के इस बयान को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि उन्होंने ऐसा कोई नेता नहीं देखा जो अपने ही जन्मस्थान के खिलाफ इस तरह की बातें करता हो।

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि “हरियाणा से भाजपा के लोग दिल्ली के पानी में जहर मिलाकर भेज रहे हैं। अगर दिल्लीवासियों ने यह पानी पी लिया, तो कई लोगों की जान चली जाएगी।”

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सतर्क इंजीनियरों ने प्रदूषित पानी को राजधानी में आने से रोक दिया। उन्होंने दावा किया कि “अगर यह पानी दिल्ली में आ जाता और पीने के पानी में मिल जाता, तो बड़े पैमाने पर नरसंहार हो जाता।”

 

केजरीवाल के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। जहां बीजेपी इसे मुद्दे को भटकाने की कोशिश बता रही है, वहीं आप पार्टी इसे दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला बता रही है।

इस विवाद पर अब चुनाव आयोग की भी नजर है, जिसने केजरीवाल से उनके दावे पर स्पष्टीकरण और सबूत मांगे हैं। देखना होगा कि यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय